You are currently viewing हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में 60 लोग मलबे में दबे- 3 की मौत; देखें LIVE VIDEO

हिमाचल के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन में 60 लोग मलबे में दबे- 3 की मौत; देखें LIVE VIDEO

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर से भूस्खलन की घटना से कोहराम मच गया है। बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन में 50 से 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य में जुटे आईटीबीपी, सेना और पुलिस के जवानों ने अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि तीन शव भी बरामद किए गए हैं। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन के मलबे में 50 से 60 लोगों के दबने की आशंका है। बचाव अभियान के तहत अब तक बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। अब भी थोड़ा बहुत भूस्खलन हो रहा है, लेकिन इस बीच बचाव अभियान जारी है।

अब तक 10 लोगों को सुरक्षा बलों ने बचा लिया है, जबकि तीन लोगों के शव बरामद हुए है। हादसे में बस के साथ ही अन्य पांच छोटे वाहन भी दबे होने की आशंका है। चट्टान खिसकने के बाद से ही नेशनल हाईवे नंबर 5 ब्लॉक है। यह हादसा बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ। मलबे में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के साथ ही एक ट्रक और एक गाड़ी भी दबी दिख रही है।

देखें LIVE VIDEO-