
लुधियाना: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जीवन गुप्ता को इस सीट से टिकट दिया है।
इस उपचुनाव में अब मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) ने संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने भारत भूषण आशू और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने परुपकार सिंह घुम्मण को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने सभी दलों में सबसे अंत में अपने उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक किया है। इस चुनाव को सभी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और आज नामांकन का छठा दिन है। उम्मीदवार 2 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र भरा था। अब तक इस सीट के लिए कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 31 मई को भी नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी।
View this post on Instagram

Ludhiana West by-election: BJP announces candidate








