You are currently viewing राजपुरा में पत्रकार ने जहरीला पदार्थ निगल कर की खुदकुशी, पूर्व कांग्रेसी विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

राजपुरा में पत्रकार ने जहरीला पदार्थ निगल कर की खुदकुशी, पूर्व कांग्रेसी विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

राजपुरा: पटियाला के राजपुरा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुमार ने पूर्व विधायक व उसके बेटे सहित कुछ अन्य लोगों पर तंग परेशान का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली है। मृतक द्वारा मरने से पहले एक वीडियो भी बनाई गई। जिसमें उसने पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए है।

वीडियो में रमेश शर्मा ने पूर्व कांग्रेसी विधायक हरदयाल कंबोज, उनके पुत्र मिलटी कंबोज, अवतार सिंह, संजीव गर्ग और कपूर फैमिली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। रमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक कंबोज के सहयोग से उसकी दुकान पर कब्जा किया गया। उसके खिलाफ कई गलत केस दर्ज करवा कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। उसके मिल्टी कंबोज ने 30,000 रुपए महीन न देने के कारण हमारा ढाबा बंद करवा दिया था।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज और उनके पुत्र मिलटी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज ने सभी आरोपों को नकराते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

Journalist commits suicide by swallowing poisonous substance in Rajpura serious allegations against former Congress MLA