You are currently viewing BJP नेता शीतल अंगुराल हुए आम आदमी पार्टी में शामिल. जालंधर वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव , कल तक टिकट मिलने की हो सकती घोषणा

BJP नेता शीतल अंगुराल हुए आम आदमी पार्टी में शामिल. जालंधर वेस्ट से लड़ेंगे चुनाव , कल तक टिकट मिलने की हो सकती घोषणा

जालंधर( अमन बग्गा ) जालंधर वेस्ट से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा ने उन्हें चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल किया है। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल से आप नेता रमन अरोड़ा भी उन के साथ मौजूद थे।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी की तरफ उन्हे जालंधर वेस्ट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। 28 दिसंबर को उन्हें टिकट दी जाने की जानकारी है। वही आज शाम 5 बजे वह जालंधर के फुटबॉल चौक में पहुंच रहे है जहां उन के समर्थक शीतल अंगुराल का स्वागत करेंगे। 

वही आप को बता दें कि शीतल अंगुराल पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेहद खास व करीबी नेताओं में से एक रहे है।

शीतल अंगुराल विजय सांपला को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते है लेकिन अब आप मे शामिल होने से उन्होंने विजय सांपला व भाजपा को झटका दिया है। वही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरोशोरो पर है कि सांपला अपने बेहद खास भाजपा नेताओं को ही पार्टी से जोड़े रखजे में नाकाम साबित हो रहे है तो अन्य कार्यकर्ताओं का क्या होगा।