जालंधर: दो महीने पहले दुबई से लौटा एक 45 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर राम पुत्र रतना राम वासी गोराया के गांव धुलेता के रूप में हुई है। परागपुर पुलिस चौंकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन ने बताया कि यह हादसा परागपुर पुलिस नाके के नजदीक हुआ। जालंधर की ओर आते समय अचानक बलविंदर को उल्टी हुई और वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। गिरने के तुरंत बाद उसके मुंह से खून निकलने लगा। जब तक लोग उसकी मदद के लिए इक्ट्ठा हुए तब तक बलविंदर ने दम तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि कल मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के बारे में परिवार को सूचित कर दिया गया है।