नई दिल्लीः विपक्षी दलों के नए गठबंधन इंडिया ने भाजपा और आर.एस.एस. का समर्थन करने वाले 14 टीवी एंकर्स के बहिष्कार का फैसला किया है।दिल्ली में शरद पवार के घर पर हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद साझा बयान जारी कर कहा गया जिन एंकर्स का बहिष्कार किया गया है,उनके कार्यक्रम में गठबंधन के नेता नहीं जाएंगे।
साथ ही कहा गया है कि कुछ टी.वी. चैनलों का पूरी तरह से बहिष्कार होगा और कुछ चैनलों के सिर्फ एंकर्स का। विपक्षी दलों का आरोप है कि ये न्यूज चैनल भाजपा और आर.एस.एस. के लिए काम करते हैं। समन्वय समिति की सदस्य और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ‘गोदी मीडिया’ शब्द का इस्तेमाल करके अपना रोष जताया है।
बहिष्कार किए गए एंकरों में अदिति त्यागी,अमन चोपड़ा,अमीश देवगन,आनंद नरसिम्हन,अर्णब गोस्वामी,अशोक श्रीवास्तव,चित्रा त्रिपाठी,गौरव सावंत,नविका कुमार,प्राची पराशर,रुबिका लियाकत,शिव अरुर,सुधीर चौधरी,सुशांत सिन्हा शामिल है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram