You are currently viewing खेल-खेल में नाबालिग बच्चे से चल गई गोली, मचा हड़कंप, चार बच्चे घायल-2 की हालत गंभीर

खेल-खेल में नाबालिग बच्चे से चल गई गोली, मचा हड़कंप, चार बच्चे घायल-2 की हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में खेल-खेल में एक नाबालिग के हाथ से गोली चल गई और चार बच्चे घायल हो गए। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मामला थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दादूपुरा का है। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि दो खतरे से बाहर हैं। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

रविवार दोपहर गांव दादूपुर में राजकुमार के घर करीब 10 बच्चे खेल रहे थे। वहां राजकुमार और उसकी पत्नी भी मौजूद थी। उसी समय राजकुमार के 14 वर्षीय बेटे लबीस के हाथ से गोली चल गई और वहां मौजूद 13 वर्षीय अदिति के सिर में पीछे से छू के निकल गई। इसके अलावा एक अन्य बच्चे आयुष के सिर में और 13 वर्षीय दीपू के पेट में जबकि 11 वर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। इन चारों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

कैलाश अस्पताल के सीएमओ प्रदीप बंसल ने बताया कि गोली लगने से घायल तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है। 8 वर्षीय आयुष के सिर में, 13 वर्षीय दीपू के पेट में और 11 वर्षीय एंजिल के पैर में गोली लगी है। तीनों आईसीयू में भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

 

 

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस दादूपुर में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। जांच में सामने आया कि बच्चे खेल रहे थे तभी एक बच्चे के हाथ से गोली चली है। हथियार लाइसेंसी था या नही, इसकी जांच की जा रही है।

 

 

? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई

100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video