You are currently viewing पंजाब में 3 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर दी जान, 15 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस के पहुंचने से पहले पति ने नीचे उतारा शव; मामला संदिग्ध

पंजाब में 3 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर दी जान, 15 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस के पहुंचने से पहले पति ने नीचे उतारा शव; मामला संदिग्ध

लुधियाना: लुधियाना के शिवाजी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले पांच सालों से अपने पति और देवर के साथ यहां किराए के मकान में रह रही थी। महिला अपने पीछे तीन मासूम बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) को छोड़ गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

चुन्नी से लगाया फंदा, पति का रो-रोकर बुरा हाल

मृतका की पहचान 30 वर्षीय शीला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शीला देवी लोगों के घरों में काम करती थी, जबकि उसका पति दिलखुश एक फैक्ट्री में मुलाजिम है। घटना देर रात की बताई जा रही है जब शीला ने चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने पति को सूचित किया, जिसके बाद पति ने पुलिस को खबर दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दिलखुश ने अपनी पत्नी के शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस के सामने वह फूट-फूटकर रोता नजर आया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया।

सुसाइड नोट न मिलने से उलझी गुत्थी, मोबाइल की हो रही जांच

थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ नरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस ने जब घटनास्थल और कमरे की तलाशी ली, तो वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने महिला का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। इसके अलावा, पुलिस पति और देवर से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों से भी पति-पत्नी के रिश्तों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

In Punjab, a mother of three committed suicide by hanging herself; she had been married for 15 years.