You are currently viewing जालंधर में नाबालिग से मौसेरे भाई ने किया घिनौना काम, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

जालंधर में नाबालिग से मौसेरे भाई ने किया घिनौना काम, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

जालंधर: जालंधर के लांबड़ा में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होशियारपुर के हरियाणा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मौसेरे भाई, राकेश कुमार ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जालंधर देहात पुलिस ने लांबड़ा थाने में आरोपी राकेश कुमार, निवासी गांव फोलड़ीवाल, के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लांबड़ा थाने के एसएचओ ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस टीमें उसकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।

पीड़िता के पिता, जो मूल रूप से होशियारपुर के थाना हरियाणा क्षेत्र के गांव नौशहरा के रहने वाले हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उनकी बेटी लांबड़ा के गांव धालीवाल कादियां में अपनी नानी के पास रह रही थी। गांव में ही उनकी बेटी का मौसेरा परिवार भी रहता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया।

लांबड़ा थाने के एसएचओ गुरमुख सिंह ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने अपने पिता से संपर्क किया। पिता ने लांबड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और अपनी बेटी को पुलिस से मिलवाया। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का सिविल अस्पताल जालंधर में मेडिकल परीक्षण कराया और गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और उसके फोन नंबर को कब्जे में लेकर लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

In Jalandhar, cousin brother did a heinous act with a minor