
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने रविवार को 2006 बैच के आईएएस अधिकारी रवि भगत को मुख्यमंत्री का नया प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले रवि भगत मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
यह पदोन्नति राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। इस नई जिम्मेदारी के साथ-साथ रवि भगत लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के प्रशासनिक सचिव और पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले 1990 बैच के आईएएस अधिकारी वीके सिंह इस पद पर तैनात थे, जो गत वर्ष 30 नवंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद लगभग चार महीने तक खाली रहा। पंजाब सरकार ने आज इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
यह नियुक्ति पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक बदलावों की श्रृंखला में नवीनतम है। इससे पहले, 9 अक्टूबर को सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था, जिन्होंने अनुराग वर्मा की जगह ली थी। पिछले ढाई वर्षों में यह तीसरा मौका है जब पंजाब के मुख्य सचिव को बदला गया है।
View this post on Instagram
IAS Ravi Bhagat appointed as new Principal Secretary of CM Mann








