जालंधर: जालंधर में रामामंडी की एक कॉलोनी में सोमवार देर शाम दो वर्षीय मासूम के साथ रेप करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जालंधर कैंट बोर्ड में दर्जा चार कर्मचारी के तौर पर काम करता था। उसे बच्ची का मुंहबोला फूंफा बताया गया है। फिलहाल बच्ची अभी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
बता दें, कि इस शर्मनाक करतूत को उसी के रिश्तेदार द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। रोजाना की तरह कल भी आरोपी उनके घर आया और बच्ची को खिलाने के लिए बाहर ले गया। इसके कुछ समय पश्चात बच्ची के रोने की आवाजें आई। बच्ची की आवाज सुन तुरंत उसकी मां ने उसे दूध पिलाया और जब मां ने लड़की के डायपर चेंज करने के लिए उतारा तो देखा कि पूरा डायपर खून से भरा पड़ा था।
देर शाम बच्ची को लेकर पीड़ित फैमिली सिविल अस्पताल में पहुंची। यहां पर गायनी वार्ड में उसे भर्ती किया गया। एसएचओ ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल में गई थी। यहां पर प्राथमिक मेडिकल में बच्ची से रेप की बात कहीं गई है।