You are currently viewing पंजाब में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली मोर्चे से गांव लौट रहे किसानों की गाड़ी टिप्पर से टकराई, दो की मौत- चार गंभीर

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली मोर्चे से गांव लौट रहे किसानों की गाड़ी टिप्पर से टकराई, दो की मौत- चार गंभीर

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में कल रात एक सड़क दुर्घटना में दिल्ली मोर्चे से अपने गांव लौट रहे दो किसानों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान किसान दीप सिंह गांव पोपना मोहाली जिले के पोपना गांव के दीप सिंह पोपना और सुखदेव सिंह गांव डडिआना जिला फतेहगढ़ साहिब जिले के डडियाना गांव के सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली मोर्चे से चौपहिया वाहन से लौट रहे थे और उनके वाहन की टक्कर टिप्पर से हो गई। घायलों को मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुये पीजीआई रैफर कर दिया।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा। सिद्धू ने बताया कि ये किसान छोटा हाथी (चार पहिया वाहन) पर सवार थे और भागोमाजरा में उनका वाहन टिप्पर की चपेट में आ गया जिसमें दो किसानों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन किसान मोहाली अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दो किसानों को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने एस.एम.ओ डा. अरीत कौर को किसानों के मानक इलाज यकीनी करने के लिए हिदायतें भी दीं।