You are currently viewing जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच. घर में घुसकर तेजधार हथियारों से क़ातिलाना हमला, पति पत्नी लहूलुहान,FIR दर्ज

जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच. घर में घुसकर तेजधार हथियारों से क़ातिलाना हमला, पति पत्नी लहूलुहान,FIR दर्ज

 

जालंधर: जालंधर में आज उस समय गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जब घर में घुसकर चार बदमाशों ने मार्बल का काम करने वाले एक दंपत्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए है। मामला बस्ती दानिशमंदा के गुरु संत नगर का है।

 

 

जानकारी देते हुए घायल उमेश कुमार पुत्र रामाधीन मेहता निवासी गुरु संत नगर ने बताया कि कल देर रात वह अपनी घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान एक युवक घर की पिछली दीवार फांदकर उनकी छत पर आ गया।

 

 

उमेश ने जब उसका विरोध किया तो उक्त युवक समेत उसके चार साथियों ने दोबारा घर आकर उसके और उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गली में जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। इस हमले में उमेश लहूलुहान हो गया जबकि उसकी पत्नी रेखा देवी घायल हो गई।

 

 

 

 

बदमाशों ने रेखा देवी को घर से निकाल कर बुरी तरह पीटा। हंगामा होने पर जब लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। दंपति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी और अजय अटवाल, डब्बी, बस्ती शेख के शेट्टी काका नामक चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द उनकी गिरफ्त में होंगे।