You are currently viewing यूनिवर्सिटी में चमके HMV के B.Voc Journalism & Media के छात्र, हासिल किए सर्वोच्च SGPA

यूनिवर्सिटी में चमके HMV के B.Voc Journalism & Media के छात्र, हासिल किए सर्वोच्च SGPA

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर 1 व 5 की छात्राओं ने बेहतरीन एसजीपीए प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। सेमेस्टर 5 की छात्रा परमप्रीत कौर ने 8.28 एसजीपीए प्राप्त कर कालेज का मान बढ़ाया।

सेमेस्टर 1 की छात्रा ग्रेस ने 8.12 एसजीपीए तथा सोहानी ने 8.04 एसजीपीए प्राप्त कर गौरवान्वित किया। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी व आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थी।