You are currently viewing HMV की बी.कॉम सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

HMV की बी.कॉम सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.कॉम सेमेस्टर-1 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में टॉप पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। शामली शर्मा ने 350 में से 297 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। धृति मल्हन ने 285 अंकों से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हर्षदीप कौर ने 276 अंकों से पांचवां स्थान तथा निकिता रूपरा ने 272 अंकों से नौवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता, श्रीमती मीनू कुन्द्रा, श्रीमती सविता महेंद्रू, डॉ. जसप्रीत, श्रीमती रितु बाहरी व सुश्री सोनल भी उपस्थित थे।

HMV’s B.Com Semester-1 girl students got university position