You are currently viewing पंजाब में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, 4 लोगों को कुचला, कुलचे-चने बेचने वाले की मौत; रेहड़ी के हुए टुकड़े

पंजाब में तेज रफ्तार ऑडी का कहर, 4 लोगों को कुचला, कुलचे-चने बेचने वाले की मौत; रेहड़ी के हुए टुकड़े

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने कहर बरपाया। कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुलचे-चने की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद ऑडी चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, तभी एक स्विफ्ट कार सवार युवक वहां पहुंचा और ऑडी चालक को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे में कुलचे चने बेचने वाले की रेहड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस को सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ऑडी कार को अपने कब्जे में ले लिया है और अब गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार युवक की तलाश कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

High speed Audi wreaks havoc in Punjab