जालंधर (अमन बग्गा): इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के होनहार छात्र हर्यक्ष जोशी ने सी.बी.एस.ई. की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.2% अंक हासिल कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हर्यक्ष, स्कूल के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री मनीष जोशी एवं श्रीमती आरती जोशी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर माता पिता भाई रितीश जोशी समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी गर्व व्यक्त किया है।
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के विभिन्न शाखाओं — लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड — के विद्यार्थियों ने भी वर्ष 2025-26 की सी.बी.एस.ई. परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए।
82 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए
152 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
277 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड), श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) एवं श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

Haryaksh Joshi, a talented student from Innocent Hearts, set a new record by securing 98.2% marks




