
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। थाना डाबा इलाके में लोहारा पुल के नजदीक देर रात एक कारोबारी के घर के बाहर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में कारोबारी के घर की बालकनी के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारों पर भी गोलियों के कई निशान मिले हैं।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने लगभग 20 से 25 राउंड फायर किए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

घटना स्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक पर्ची भी बरामद हुई है। इस पर्ची में गैंगस्टर कौशल चौधरी ग्रुप (Gangster Kaushal Chaudhary Group) का नाम और साथ में ‘5 CR’ (यानी 5 करोड़) लिखा हुआ था। इस पर्ची के मिलने के बाद पुलिस पूरी घटना को गैंगस्टर द्वारा फिरौती मांगने के एंगल से जोड़कर देख रही है।
फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। देर रात हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
View this post on Instagram


Gangsters enter Punjab




