चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की माता और गुरदास सिंह बादल की पत्नी हरमंदर कौर का गांव बादल में आज प्रातःकाल साढ़े 3 बजे निधन हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर मनप्रीत सिंह बादल की मां हरमिंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया। बता दें, वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। वह अपने पीछे एक पुत्र एक बेटी छोड़ गए हैं।
हरमिंदर कौर को एक समर्पित आत्मा और परिवार के लिए शक्ति का स्तंभ बताते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी संवेदना को बढ़ाया और उनके लिए शाश्वत शांति की प्रार्थना की। मनप्रीत सिंह बादल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी मां का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में आज यानी गुरुवार 19 मार्च को दोपहर 3 बजे होगा।