You are currently viewing लैंड पूलिंग के खिलाफ जगराओं में किसानों का धरना, AAP को छोड़ सभी दलों को दिया न्योता; BJP पर आंदोलन ‘हाईजैक’ करने का आरोप

लैंड पूलिंग के खिलाफ जगराओं में किसानों का धरना, AAP को छोड़ सभी दलों को दिया न्योता; BJP पर आंदोलन ‘हाईजैक’ करने का आरोप

लुधियाना: पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में आज सोमवार को लुधियाना के जगराओं स्थित तहसील चौक पर किसानों ने पक्का धरना शुरू कर दिया है। इस धरने में चार गांवों – मलक, पोना अलीगढ़, और अगवाड़ गुजरां के किसान शामिल हैं, जिनकी कुल 526 एकड़ जमीन सरकार के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के दायरे में आ रही है। हालांकि, धरना शुरू होते ही इसमें राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है, और किसानों ने भाजपा पर आंदोलन को ‘हाईजैक’ करने का गंभीर आरोप लगाया है।

किसानों ने अपने धरने में समर्थन के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने भी इस धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। किसानों ने स्पष्ट किया है कि उनका यह संघर्ष पूरी तरह से अपनी जमीन बचाने के लिए है और इसे गैर-राजनीतिक रखा जाएगा। यह फैसला 4 जुलाई को गांव मलक में हुई तीन गांवों की पंचायत में लिया गया था।

विवाद उस समय खड़ा हुआ जब भाजपा नेताओं पर धरने को अपना बताने की कोशिश करने का आरोप लगा। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने गांवों और जीटी रोड पर कुछ सरपंचों की तस्वीरों वाले फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए। एक सरपंच की तस्वीर तो उनकी अनुमति के बिना ही इस्तेमाल कर ली गई। जैसे ही सरपंच के समर्थकों को इस बात का पता चला, उन्होंने गुस्से में सड़क किनारे लगे सभी फ्लेक्स बोर्ड फाड़ दिए और नष्ट कर दिए।

इसके अलावा, कुछ दिन पहले जगराओं के कुछ किसानों का एक गुट भाजपा नेताओं के साथ जाकर राज्यपाल को मांग पत्र सौंप आया था। किसान नेताओं का आरोप है कि यह कदम आंदोलन को कमजोर करने और किसानों में फूट डालने की एक रणनीति है। फिलहाल, किसानों का धरना जारी है और वे अपनी मांगों पर डटे हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Farmers protest in Jagraon against land pooling