You are currently viewing पंजाब में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की घर छोड़कर प्रेमी संग फरार, आहत पिता ने उठाया खौफनाक कदम

पंजाब में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की घर छोड़कर प्रेमी संग फरार, आहत पिता ने उठाया खौफनाक कदम

जगराओं: जगराओं के गांव बरसाल में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की पड़ोस के लड़के संग फरार हो गई। इस आहत होकर पिता ने लोकलाज के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह निवासी गांव बरसाल जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के समेत उसकी मां, बहन व जीजा पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत सिंह, ऊषा रानी निवासी गांव बरसाल सनमप्रीत कौर उर्फ सिम्मी व मनोहर सिंह निवासी तुगल के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए चौकीमान पुलिस चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक गुरअवतार की पत्नी दविंदर कौर ने बताया कि उसका पति ड्राइवर था। वह खुद बुटिक की दुकीन पर काम करती है। जबकि उनकी बेटी यूनिवर्सिटी में कॉल सेंटर में नौकरी करती है। वहीं पर आरोपी युवक जश्नप्रीत सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है। उन्होंने बताया दो दिन पहले उनकी बेटी काम पर गई, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की।

यूनिवर्सिटी में पता चला कि लड़की 3 बजे ही छुट्‌टी लेकर चली गई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने अपने स्तर पर पता करने की बात कह कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी लड़का भी अपने घर पर नहीं है। जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि आरोपी लड़का ही अपनी मां, बहन व जीजा के साथ मिलकर उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया।

इस दौरान बेटी की तलाश में अपने देवर के घर चली गई। जबकि उसका पति गांव बरसाल में अकेला था। इस दौरान उसके पति का फोन आया कि वह आत्महत्या करने लगा है। वह लोगों के ताने नहीं सुन सकता है। आरोपियों ने उसकी बेटी को भगाकर उसे बेज्जत करने की कोशिश की है। इसी से दुखी होकर वह यह कदम उठा रहा है। अपने पति का फोन सुनकर वह तुरंत देवर के साथ अपने घर गांव बरसाल पहुंची। तो उसका पति चुनरी के सहारे फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर आरोपी लड़के जश्नप्रीत, उसकी मां बहन व जीजा पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अभी फरार है।

Due to love affair in Punjab, girl left home and ran away with her lover, hurt father took dreadful step