You are currently viewing जालंधर के DC और CP ने 1200 प्रवासियों को श्रमिक ट्रेन से भेजा घर

जालंधर के DC और CP ने 1200 प्रवासियों को श्रमिक ट्रेन से भेजा घर

 

 

 

जालंधर: जिला जालंधर में प्रवासी मजदूरों को घर ले जाने के लिए मंगलवार को जालंधर रेलवे स्टेशन से झारखंड के डाल्टनगंज के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इस ट्रेन में 1200 लोगों को मेडिकल चेकअप करने के बाद रवाना किया गया। यह रेल गाड़ी जालंधर शहर के रेलवे स्टेशन से डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की देख रेख में रवाना हुई। दोनों आधिकारियों ने बताया कि यह रेल गाड़ी झारखंड के 1200 प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत प्रदान करेगी जो शहर में फंसे हुए थे।

 

 

 

 

रेलवे के पीआरओ ने बताया कि पंजाब के सभी जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर इस तरह की 32 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कि समय अनुसार सूचित कर लोगों को लेकर जाएंगी। पंजाब में जो भी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों के लोग फंसे हैं, उनको इन ट्रेनों के जरिए इनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

 

 

 

 

ट्रेन से अपने घर जा रहे झारखंड निवासी बबलू ने बताया कि वह बहुत खुश है कि घर जा रहा है। परिवार से मिलेगा और वहीं रहेगा। अब उसकी कहीं और जाकर काम करने की इच्छा नहीं है। पहुंचने में 36 घंटे लगेंगे। हमसे कोई पैसा नहीं लिया गया है। हां, अभी तक खाना नहीं मिला है। घर भेजने के लिए पंजाब सरकार को धन्यवाद है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि अब घर वापसी के ख्वाहिशमंदों की कुल तादाद 8 लाख से ज़्यादा हो गई है और इनमें से 95 फ़ीसदी मज़दूर हैं। पंजाब के मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है। वापस अपने घरों को लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सूबे में आलम यह है कि बाहर से आया हर व्यक्ति चले जाना चाहता है।

पंजाब में अब तक 10 लाख से ज्यादा प्रवासियों ने घर वापसी के लिए करवाई रजिस्ट्रेशन, नीचे देखें सभी जिलों का डाटा-