You are currently viewing लुधियाना में सामने आए कोरोना के तीन नए मामले, मरीजों में रेलवे पुलिस के दो कर्मचारी शामिल

लुधियाना में सामने आए कोरोना के तीन नए मामले, मरीजों में रेलवे पुलिस के दो कर्मचारी शामिल

 

 

 

लुधियाना (अश्विनी/अनिल): लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे पुलिस फोर्स से संबंधित 2 कर्मचारी समेत 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें हैबोवाल की एक 17 वर्षीय लड़की भी शामिल है। लुधियाना में अब कुल 126 मरीज हो गए हैं। मामले संबंधित जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्‍गा ने बताया कि पॉजिटिव आए दोनों कर्मचारी रेलवे के अस्पताल में भर्ती हैं। इनको यहां आइसोलेट किया था। अब इन्‍हें सिविल अस्‍पताल में भेजा जाएगा। इन दोनों के सैंपल शुक्रवार को लिए गए थे। जो लड़की पॉजिटिव आई है, उसको सांस लेने में परेशान आ रही थी, जिसके चलते शनिवार को ही उसका सैंपल लिया गया था। सिविल सर्जन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव युवती के परिवार में उसकी मां, पिता, दो भाई व चाचा-चाची हैं। सभी परिवार के लोग एक साथ रह रहे हैं।