जालंधर: जालंधर में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रही है। जिले में आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 6 महीने बाद पहली बार एक साथ 242 नए पॉजिटिव केस सामने आने से सेहत विभाग के अधिकारी सकते में हैं। ताजा मिले मामलों में सबसे ज्यादा 87 विद्यार्थी हैं। इसमें स्कूलों के स्टाफ के सदस्य भी शामिल हैं। फिल्लौर क्षेत्र से मरीजों की संख्या ज्यादा है।