You are currently viewing सांसद रिंकू की रणनीति से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी चारों खाने चित, कई कांग्रेस व आप कार्यकर्ता हुए BJP में शामिल

सांसद रिंकू की रणनीति से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी चारों खाने चित, कई कांग्रेस व आप कार्यकर्ता हुए BJP में शामिल

जालंधर: विधान सभा क्षेत्र आदमपुर में भाजपा देहाती जिला प्रधान रणजीत पवार द्व्रारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी व सांसद सुशील रिंकू ने चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कई कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस वसा आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा की लोकहितैषी नीतियों व सुशील रिंकू की कार्यशैली को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर सांसद श्री रिंकू ने कहा कि इस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि जीत-हार तो बूथों पर तय होता है। इसलिए बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए प्रेरित करें। हर वर्ग के मतदाताओं को मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं व मोदी जी की गारंटी के बारे में बताएं। रिंकू ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को मिला है। उन लाभार्थियों के परिवारों से मिलें और भाजपा के नीति सिद्धांतों से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का कई और भी टिप्स दिए।

इस मोके जनरल सेक्ट्ररी संदीप वर्मा व मंडल प्रधान राज कुमार ने भाजपा परिवार में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में राजेश बाघा, रमन पब्बी, मंजीत बाली, परषोतम गोगी, अरुण शर्मा, सहित सभी बूथों के प्रधान व पार्टी कार्यकर्त्ता काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ का माहौल है। आए दिन सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल रहे हैं।

Congress and Aam Aadmi Party got upset due to the strategy of MP Rinku, many Congress and AAP workers joined BJP