
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इस साल नवंबर में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब की प्रस्तावित तीर्थ यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को एक पत्र भेजकर सूचित किया है कि मौजूदा हालात में यह यात्रा संभव नहीं है।
गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में गुरु पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं के जत्थे की यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी खतरा बढ़ सकता है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस समय तीर्थयात्रियों को पड़ोसी देश भेजना उचित नहीं होगा।

केंद्र सरकार के इस फैसले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा, “यह सिखों की धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान है।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्रिकेट जैसे खेलों के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बनाए जा सकते हैं, तो फिर श्रद्धालुओं को उनके पवित्र और पावन स्थलों के दर्शन के लिए जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है?
View this post on Instagram


Center stopped Shri Nankana Sahib Yatra








