You are currently viewing सावधान! सोशल मीडिया ग्रुप में अगर आपने भेजी अश्लील Video या मेसेज तो होगी जेल, पढ़ें हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

सावधान! सोशल मीडिया ग्रुप में अगर आपने भेजी अश्लील Video या मेसेज तो होगी जेल, पढ़ें हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

 

 

 

[Skin Specialist – Dr. Bharat]

क्लिक करें ?- http://glowingface.in

चंडीगढ़: सोशल मीडिया सूचना देने और प्राप्त करने का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है, लेकिन इस प्लेटफॉर्म ने जहां लोगों को कई सुविधाएं प्रदान की हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसका दुरुपयोग करके कई लोगों को नुकसान पहुँचाया है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ की एक 16 वर्षीय लड़की को सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए एक ऐसी चीज के लिए भुगतान करना पड़ा जो उसने कभी सोचा भी नहीं था। जब यह मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा तब अदालत ने एक ऐसा आदेश जारी किया जो न केवल सोशल मीडिया ग्रुपों में अश्लील संदेश भेजने वालों के लिए एक चेतावनी थी, बल्कि ऐसे ग्रुपों में शामिल लोगों के लिए भी एक बड़ी नसीहत है।

 

 

अदालत ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया क्योंकि वह एक सोशल मीडिया ग्रुप का सदस्य था जिसमें एक लड़की का अश्लील वीडियो भेजी गया था। अदालत ने कहा कि ग्रुप का हर एक मैंबर बराबर का भागीदार है, न्यायाधीश सुवीर सहगल ने कहा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी को रोका नहीं जा सकता।

 

 

खरड़ पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर 5 फरवरी, 2020 को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया था, पीड़िता ने कहा था कि वह 16 साल की है। 3 साल पहले मोहाली में एक अकादमी में पढ़ाई के दौरान ट्यूशन मैडम ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था।

 

 

 

घटना के समय वह नशे में थी, बाद में वीडियो भी एक ग्रुप में अपलोड किया गया था जिसमें आरोपी भी एक सदस्य था। ग्रुप के सभी सदस्यों ने उसे इतना परेशान किया कि वह 3 साल तक कुछ भी नहीं कह सकी। उसे ब्लैकमेल किया गया और एक बार करवाचौथ के दिन उसके घर से गहने चुराने के लिए कहा गया।

 

 

इस मामले में पुलिस ने धारा 354 (मर्यादा भंग करना) व 354-ए (मर्यादा भंग करना व जबरदस्ती करना) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में इसमें धारा 384 (जबरदस्ती वसूली) व 120बी (आपराधिक साजिश) भी जोड़ दी गई।

 

 

100% आयुर्वेदिक इस प्रोडक्ट से 2 महीने में कम हुआ 15 kg भार – देखें Video

✅ No Side Effects
♦️भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा ◆ Certified ◆

? Slim हो चुकी लड़की की मोटेपन की तस्वीरें देखकर चोंक जाएंगे आप