You are currently viewing पंजाब में 2.04 लाख करोड़ का बजट पेश, स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ तो खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास, पढ़ें किसे क्या मिला

पंजाब में 2.04 लाख करोड़ का बजट पेश, स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ तो खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास, पढ़ें किसे क्या मिला

चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है। चुनावी साल होने के कारण लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। साल 2024-25 के लिए यह बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का है। पंजाब में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है। बजट भाषण के शुरूआत में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले 2 साल में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई। उन्होंने खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट रखा। स्कूली शिक्षा के लिए उन्होंने 16 हजार 967 करोड़ का बजट रखा। पढ़ें बजट की मुख्य बातें-

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 5264 करोड़ का बजट
आम आदमी क्लिनिक के लिए 249 करोड़ का बजट रखा है। फरिश्ते स्कीम के लिए 20 करोड का बजट, आयुष्मान भारत के लिए 553 करोड़ रुपए, नशा मुक्ति के प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ रुपए और 58 नई एम्बुलेंस के लिए 100 करोड़ रुपए रिजर्व रखे गए हैं।

स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़
पंजाब सरकार ने राज्य में स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ का बजट रखा है। पूरे पंजाब में एक हजार खेल नर्सरी स्थापित होगी। पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनेगी। इसके लिए 50 करोड़ का शुरुआती बजट रखा है। महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 34 करोड़ का बजट रखा है।

तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रिजर्व
उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 80 करोड़ रिजर्व रखे गए है। वजीफा स्कीम के लिए छह करोड़, सैनिटरी नैपकिन के लिए पांच करोड़ रखे गए है। तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

11.5 फीसदी एजुकेशन बजट
एजुकेशन का स्तर उठाने के लिए सरकार इस साल 16 हजार 987 करोड का बजट रखा है। जो कि कुल बजट का 11.5 फीसदी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस अब तक 118 बनाए गए है। यह सारे सरकारी स्कूल है। वहीं, 15 स्कूल शुरू किए है। इन स्कूलों के लिए सौ करोड रुपये रखे गए है। स्कूल आफ बरीलयेंस दस करोड़ शुरूआती प्रस्ताव रखा है।इसमें 6वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में गुणवत्ता बढ़ाना है। वहीं, स्कूल ऑफ अप्लाई लरनिंग के के लए रखे है। दस करोड़ रखे गए है।

खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास
खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास किया है। इसमें गन्ना किसानों को 467 करोड़ की राशि रिजर्व रखी है। वहीं, अगले साल के लए 390 करोड़ की राशि का इंतजाम किया गया है।

किसानों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली
किसानों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए 9330 करोड़ रुपए का बजट रिजर्व रखा गया है।

AAP सरकार के समय विकास दर 13 फीसदी पहुंची
वित्तमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के समय में विकास दर 13 फीसदी पहुंच गई है। जबकि गत सरकारों के समय में यह बहुत कम थी। उन्होंने साल 2013 से लेकर 2022 तक की विकास दर गिनाई। वित्तमंत्री ने सरकार खेतों के आखिरी टेल तक नहरी पानी पहुंचा रही है। इससे पंजाब को मरुस्थल बनाने से बचाने में लगी है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200