जालंधर: पंजाब के जालंधर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार होंगे। इससे पहले भी बलविंदर कुमार द्वारा जालंधर लोकसभा सीट पर बसपा की ओर से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें उस वक्त हार का सामान करना पड़ा था। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेशानुसार ये फैसला लिया गया है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने कहा- बलविंदर सिंह को जालंधर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा। बता दें कि इससे पहले आज सुबह बैनीवाल ने पटियाला से जगजीत सिंह छड़बड़ह का नाम घोषित किया था।
BSP declared candidate from Jalandhar, Mayawati fielded Advocate Balwinder Kumar