You are currently viewing बड़ी खबर: अमेरिका का वेनेजुएला पर कब्जा, बेडरूम से गिरफ्तार हुए राष्ट्रपति मादुरो; ट्रम्प ने जारी की तस्वीर

बड़ी खबर: अमेरिका का वेनेजुएला पर कब्जा, बेडरूम से गिरफ्तार हुए राष्ट्रपति मादुरो; ट्रम्प ने जारी की तस्वीर

वाशिंगटन: एक बेहद बड़े वैश्विक घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला पर पूर्ण अमेरिकी नियंत्रण का ऐलान कर दिया है। ट्रम्प ने घोषणा की है कि वेनेजुएला अब अमेरिका के कब्जे में है और जब तक वहां हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका द्वारा ही चलाया जाएगा। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना ने हिरासत में ले लिया है।

इस ऑपरेशन की शुरुआत बीती रात करीब 2 बजे (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 11:30 बजे) हुई, जब अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के चार प्रमुख शहरों पर एक साथ भीषण हमला बोल दिया। अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने जानकारी दी कि मादुरो को पकड़ने के लिए चलाए गए इस विशाल ऑपरेशन में 150 से ज्यादा विमान शामिल थे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैनिकों की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी बहादुरी दुनिया का कोई और देश नहीं दिखा सकता।

सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि जिस वक्त हमला हुआ, राष्ट्रपति मादुरो एक मिलिट्री बेस में सो रहे थे। अमेरिकी सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला को उनके बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर लाया गया है।

गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर निकोलस मादुरो की एक तस्वीर साझा की है जो अब वायरल हो रही है। तस्वीर में मादुरो ग्रे रंग के नाइकी स्वेटसूट में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों पर काली पट्टी बंधी है, कानों में हेडफोन लगे हैं और हथकड़ी लगे हाथों में उन्होंने पानी की एक बोतल पकड़ी हुई है।

इससे पहले, हमले की खबर मिलते ही मादुरो ने एक बयान जारी कर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और पूरे देश में इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया था। लेकिन उनके इस ऐलान के महज एक घंटे बाद ही ट्रम्प ने उन्हें पकड़ने की पुष्टि कर दी, जिससे मादुरो का शासन पूरी तरह से समाप्त हो गया।

Breaking news: US takes control of Venezuela, President Maduro arrested in his bedroom; Trump releases photo.