
लुधियाना: लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब गिल नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव थ्रीके निवासी अमृतपाल सिंह (30) के रूप में हुई है, जो फिलहाल लुधियाना के आर्यन एनक्लेव में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अमृतपाल का बीते दिनों अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से चला गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने शिमलापुरी के पास गिल नहर में एक शव तैरता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना शिमलापुरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के बाद अमृतपाल मानसिक तनाव में था। हालांकि, मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर है।
View this post on Instagram

Body of a missing youth found




