Jalndhar ( Aman Bagga) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से यह नियुक्तियां की हैं।
जालंधर में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी:
जालंधर शहरी – अशोक सरीन हिक्की को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जालंधर ग्रामीण उत्तर – मनमीत सिंह विक्की को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
जालंधर ग्रामीण दक्षिण – जगबीर सिंह बराड़ को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।












