जालंधर: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा रची जा रही हत्या की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए गिरोह के एक करीबी सदस्य को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से मध्य प्रदेश और कपूरथला में होने वाली दो टारगेट किलिंग की वारदातों को टाल दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपूरथला के फगवाड़ा निवासी हिमांशु सूद के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हिमांशु सूद दुबई में बैठे गैंगस्टर नमित शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी सहयोगी है। पुलिस के अनुसार, हिमांशु को मध्य प्रदेश और कपूरथला में दो लोगों की हत्या का काम सौंपा गया था। मानव खुफिया और तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सही समय पर हिमांशु को गिरफ्तार कर इस टारगेट किलिंग मॉड्यूल को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया और एक बड़े खतरे को टाल दिया।
In a major breakthrough, Counter Intelligence #Jalandhar, foils a target killing plot orchestrated by Lawrence Bishnoi gang and apprehends a key operative, Himanshu Sood r/o Phagwara, Kapurthala.
Preliminary investigation reveals that the arrested accused was acting on the… pic.twitter.com/YEvNWy10PU
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 8, 2025
पूछताछ में यह भी पता चला है कि हिमांशु सूद ने हाल ही में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गैंगस्टर नमित शर्मा के कहने पर ही हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाई थीं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें एक .30 बोर की पीएक्स3 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस तथा एक .32 बोर की पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उन पर भी शिकंजा कसा जा सके।
Bishnoi gang’s big conspiracy failed








