You are currently viewing बड़ी खबर: 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 13 हजार 500 फीट की ऊंचाई से विमान से लगाई छलांग, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

बड़ी खबर: 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने 13 हजार 500 फीट की ऊंचाई से विमान से लगाई छलांग, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: कई लोगों को स्काइडाइविंग करने का शौक होता है, लेकिन वे इसे करने में घबरा जाते हैं। हालांकि, अमेरिका की रहने वाली 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला उम्र के इस पड़ाव पर आने के बावजूद स्काइडाइविंग जैसे साहसिक गतिविधि करने में घबराती नहीं है।

उन्होंने 1 अक्टूबर को 13,500 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सुरक्षित रूप स्काइडाइविंग की। ऐसा करके वह अनौपचारिक रूप से स्काइडाइविंग करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई है।

देखें VIDEO-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो निवासी 104 साल की डोरोथी हॉफनर ओटावा के स्काइडाइव शिकागो हवाई अड्डे पर विमान से उड़ान भरने के बाद 13,500 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाती हैं। इसके कुछ देर बाद वह सुरक्षित रूप से लैंड करती हैं।

इस उम्र में हॉफनर के जज्बे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी लैंडिंग के बाद तालियों के साथ स्वागत किया और उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Big news: 104 year old elderly woman jumped from a plane from a height of 13 thousand 500 feet, you will be shocked after watching the VIDEO