You are currently viewing पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल; खुद CM मान ने ज्वाइन करवाई पार्टी

पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल; खुद CM मान ने ज्वाइन करवाई पार्टी

फतेहगढ़ साहिब: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने गुरप्रीत सिंह जीपी को पार्टी में शामिल करवाया। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी की तरफ से फतेहगढ़ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं।

इस मौके पर जीपी ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। कांग्रेस में हर नेता परिवार की सोचता है। गौर हो कि गुरप्रीत सिंह जीपी मोहाली के रहने वाले हैं। उन्हें 2017 में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी और जीपी ने आप के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। 2022 में आप के रूपिंदर सिंह हैप्पी से हार गए थे।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

big-blow-to-congress-in-punjab-former-mla-gurpreet-singh-joins-aap-cm-mann-himself-joined-the-party