You are currently viewing शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान- नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिक्रमजीत सिंह मजीठिया

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान- नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिक्रमजीत सिंह मजीठिया

जालंधर (PLN-Punjab Live News) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा ऐलान किया है। बादल के इस ऐलान से आगामी विधानसभा चुनाव और भी रोचक हो गया है। सुखबीर ने ऐलान करते हुए कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सुखबीर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के अहंकार को खत्म करने के लिए मजीठिया सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सीट की घोषणा कर दिया है। स. प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से शिअद के प्रत्याशी होंगे। गौर हो कि पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू एक -दूसरे पर अकसर हमले करते रहे हैं। सिद्धू ने मजीठिया पर नशे तस्‍करों से संंबंध रखने का आराेप लगाया था।

Big announcement of SAD President Sukhbir Badal Bikramjit Singh Majithia will contest against Navjot Singh Sidhu