You are currently viewing पंजाब में घर में खाना बनाते समय बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से 3 बच्चों समेत 4 लोग बुरी तरह झुलसे

पंजाब में घर में खाना बनाते समय बड़ा हादसा, रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से 3 बच्चों समेत 4 लोग बुरी तरह झुलसे

खन्ना: खन्ना के गांव अलौड में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से 3 बच्चों समेत 4 लोग झुलस गए। गनिमत यह रही कि सिलेंडर में धमाका नहीं हुआ, नहीं हो जानी नुकसान हो सकता था।

इस संबंध में बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार की रात को खाना बना रही थी। उसका बेटा, भतीजा और भतीजी पास बैठे थे। तभी उसकी पत्नी हाथ धोने चली गई। सिलेंडर में से गैस लीक हुई और आग फैल गई। बच्चों की चीखें सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग जोगा सिंह उन्हें बचाने गया तो वह भी झुलस गया।

घर में चीखें सुनकर आसपास के लोग वहां इकठ्ठे हुए। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड का इंतजार करते लोगों ने आग को कंट्रोल करके बच्चों की जान बचाई। सिलेंडर को तुरंत घर से बाहर फेंक बड़ा हादसा टाला गया। झुलसे बच्चों की उम्र 6 से 14 साल है। वे करीब 40 फीसदी झुलस गए।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

Big accident while cooking at home in Punjab, 4 people including 3 children got burnt due to fire in LPG cylinder