
लुधियाना: लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव से पहले कांग्रेसी उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, चुनाव से ठीक पहले विजिलेंस ब्यूरो ने भारत भूषण आशु को समन जारी किया है। यह समन स्कूल की जमीन के दुरुपयोग से संबंधित मामले में भेजा गया है।
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 4 जून को जारी किए गए समन में, आशु को आज यानी शुक्रवार, 6 जून को सुबह पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि लुधियाना यूनिट ने सरांभा नगर में स्कूल की जमीन के दुरुपयोग से जुड़े घोटाले के संबंध में आशु को तलब किया है।
गौरतलब है कि लुधियाना पश्चिमी सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 74 हजार 437 है, जिनमें 89 हजार 602 पुरुष मतदाता, 84 हजार 825 महिला मतदाता और 10 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिमी सीट के उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और 23 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
View this post on Instagram


Bharat Bhushan Ashu’s troubles may increase




