जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स कालेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने जीएनडीयू की परीक्षा बी.एड. सैमेस्टर-1 (दिसम्बर-2018) मेंं जालन्धर जि़ले में दूसरा सर्वोच्च स्थान हासिल किया। 83 फीसदी विद्यार्थी-अध्यापकों ने प्रथम श्रेणी और 21 फीसदी विद्यार्थी-अध्यापकोंं ने डिस्टिंक्शन हासिल किए। कालेज मेंं निशिता चोपड़ा ने पहला, समनप्रीत कौर ने दूसरा और अचलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्राप्तकर्ताओं ने प्राचार्य और संकाय सदस्यों को गुणात्मक डिजिटल शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक प्रक्रिया में सूत्रधार के रूप में कार्य करने के लिए धन्यवाद दिया। निशिता चोपड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। प्रबंधन के सदस्यों, प्रिंसीपल और स्टाफ के सदस्योंं ने छात्र-शिक्षकों को उनके शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। प्रिंसीपल डॉ. अरजिन्दर ङ्क्षसह ने इस सफलता के लिए संकाय सदस्यों, छात्रों और प्रबंधन द्वारा दिए गए सहयोग को श्रेय दिया।