You are currently viewing सत्ता हाथ में लेते ही अजीबो-गरीब नियम जनता पर थोपने शुरू, तालिबान ने लड़के-लड़कियों को लेकर जारी किया पहला फतवा

सत्ता हाथ में लेते ही अजीबो-गरीब नियम जनता पर थोपने शुरू, तालिबान ने लड़के-लड़कियों को लेकर जारी किया पहला फतवा

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की सत्ता हाथ में लेते ही तालिबानियों ने अजीबो-गरीब नियम जनता पर थोपने शुरू कर दिए हैं। तालिबान ने अपना पहला फतवा जारी किया है। जिसमें हेरात प्रांत के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगा दी है। तालिबान का कहना है कि समाज में सभी बुराइयों की जड़ यही है। खामा प्रेस न्यूज एजेंसी के मुताबिक तालिबान के कमांडरों ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, निजी कॉलेजों के मालिकों के साथ बैठक की..जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि अब लड़का-लड़की स्कूल और कॉलेजों में साथ नहीं पढ़ेंगे।

तालिबान ने जो फैसला लिया है उसके मुताबिक, लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग संस्थान होंगे। तीन घंटे चली इस बैठक का प्रतिनिधित्व मुल्ला फरीद ने किया। लड़कियों के शिक्षण संस्थानों में अब केवल महिला प्रोफेसर ही छात्राओं को पढ़ा पाएंगी। अगर किसी पुरूष कॉलेज में महिला शिक्षक है तो उनको भी तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार हेरात में निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में 40,000 छात्र और 2,000 लेक्चरर हैं।

As soon as the power was taken in hand, strange rules started to be imposed on the public, Taliban issued the first fatwa regarding boys and girls