
अमृतसर: अमृतसर देहात पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार सुबह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले सेना के एक जवान और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पेन ड्राइव और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, जो लोपेके थाने के गांव धालीवाल का रहने वाला है, और उसके साथी साहिल मसीह के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह गोपी सेना में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और 2016 से भर्ती है। इस दौरान वह आईएसआई के संपर्क में आ गया।
एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत आईएसआई एजेंट राणा जावेद के साथ फोन पर अक्सर बातें करता था और उसके कहने पर भारतीय सैन्य छावनियों, सैन्य स्थलों और सेना की गतिविधियों की जानकारी देता था। आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो और फोटो डिलीट किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आज शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
View this post on Instagram

Army jawan and his associate arrested for spying on military installations in Punjab




