You are currently viewing कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मजीठा से चुनाव लड़ चुके जग्गा मजीठिया AAP में शामिल; CM मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मजीठा से चुनाव लड़ चुके जग्गा मजीठिया AAP में शामिल; CM मान ने किया स्वागत

जालंधर: अमृतसर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मजीठा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जगविंदर पाल सिंह उर्फ जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जग्गा मजीठिया ने कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ कर अब झाड़ू थाम लिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और स्वागत किया। हालांकि उन्होंने कांग्रेस को अलविदा क्यों कहा इस पर अभी तक उनकी टिप्पणी नहीं आई है।

जगविंदर पाल सिंह जग्गा 1987 से कांग्रेस कार्यकर्ता थे और 1992 में पार्षद चुने गए थे। वह 1999 में युवा पंजाब कांग्रेस के महासचिव बने और 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें अमृतसर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200

उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब का 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा। 3 दशक से अधिक के राजनीतिक करियर और अनुभव के कारण उनकी मजीठा में बहुत अच्छी पकड़ और प्रभाव है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Another big blow to Congress, Jagga Majithia, who had contested elections from Majitha, joins AAP; CM Mann welcomed