You are currently viewing सिंघु बॉर्डर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, निहंग नारायण सिंह ने भी किया सरेंडर

सिंघु बॉर्डर हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, निहंग नारायण सिंह ने भी किया सरेंडर

चंडीगढ़: सिंघु बॉर्डर हत्याकांड में दूसरे आरोपी नारायण सिंह ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। नारायण सिंह अमृतसर के जंडियाल के अमरकोट गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से हत्या के बाद निहंग नारायण सिंह वापस अपने गांव लौट गया था। खबर के मुताबिक युवक की नृशंष हत्या के बाद इस काम के लिए उसे खूब बाहवाही मिली थी।

सिंघु बॉर्डर पर हत्या मामले में दूसरे आरोपी निहंग नारायण सिंह ने सरबजीत की तरह ही पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था। सरेंडर के बाद अब वह पुलिस की गिरफ्त में है। सरेंडर करने से पहले उसे निहंगों ने अपने डेरे पर सम्मानित किया था। बता दें कि शुक्रवार को आरोपी सरबजीत ने भी पुलिस के सामन सरेंडर कर दिया था। आज उसे सोनीपत पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Another arrest in Singhu Border massacre, Nihang Narayan Singh also surrendered