You are currently viewing अमृतसर: हेड कांस्टेबल ने थाने में जहर खाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में इन दो लोगों को मौत के लिए बताया जिम्मेदार

अमृतसर: हेड कांस्टेबल ने थाने में जहर खाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में इन दो लोगों को मौत के लिए बताया जिम्मेदार

अमृतसर: अमृतसर में एक हेड कांस्टेबल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मामला सीमावर्ती थाना झब्बाल का है। मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है जिसने साथियों के व्यवहार से आहत होकर बुधवार देर रात थाने में ही जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह की ड्यूटी मुंशी की थी। वह बुधवार रात ड्यूटी के लिए थाने पहुंचा। जैसे ही वह अपनी कुर्सी पर बैठने लगा थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने उससे गाली गलौच शुरू कर दी। 

Ak

हरपाल को धमकाया कि वह ड्यूटी सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। इसी दौरान दूसरा आरोपी मुंशी लखविंदर सिंह भी वहां पहुंच गया। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि सुबह होते ही उसे सबक सिखाया जाएगा। थाने में उस समय स्थानीय लोग भी थे। दोनों के दुर्व्यवहार से हरपाल आहत हो गया। ड्यूटी खत्म होते ही उसने जहर निगल लिया। 

डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि मौके से हरपाल सिंह की ओर से लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। इसमें थाना प्रभारी जसवंत सिंह और मुंशी लखविंदर सिंह का नाम है। सारा मामला एसएसपी के ध्यान में लाकर कार्रवाई की जा रही है।