चंडीगढ़ ( PLN) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह सरारी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि निजी कारणों की वजह से इस्तीफा दे रहा हूँ और मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा ।
आप को बता दे कि फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में दावा किया गया था कि मंत्री फौजा सिंह अपने करीबी तरसेम लाल कपूर से ठेकेदारों और अधिकारियों से जबरन वसूली के प्लान पर बात कर रहे थे.









