आम आदमी पार्टी ने विधायक गोल्डी कंबोज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बलकार सिंह को बनाया जम्मू-कश्मीर का प्रभारी

जालंधर: आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को हिमाचल का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। इसके अलावा जालंधर जिले की करतारपुर विधानसभा सीट से AAP विधायक और पंजाब पुलिस के पूर्व अफसर बलकार सिंह को जम्मू-कश्मीर का प्रभार सौंपा गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बलकार सिंह ने केजरीवाल और भगवंत मान के साथ गुजरात चुनाव में काम किया था। वहां बलकार सिंह के काम से प्रभावित हुए केजरीवाल ने अब उन्हें जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रचार-प्रसार का जिम्मा दिया है।

प्रभारी लगाए जाने की चिट्ठी

Aam Aadmi Party entrusted a big responsibility to MLA Goldie Kamboj