You are currently viewing पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, शराबी बेटे ने ईंटें मारकर ले ली पिता की जान, हत्या की वजह भी आई सामने

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, शराबी बेटे ने ईंटें मारकर ले ली पिता की जान, हत्या की वजह भी आई सामने

लुधियाना: लुधियाना जिले के जगराओं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही 70 वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब पौने 12 बजे की है। मृतक की पहचान गांव राजगढ़ निवासी 70 वर्षीय बूटा सिंह के रूप में हुई है। थाना सुधार पुलिस ने आरोपी बेटे अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सुधार के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, आरोपी अवतार सिंह शराब पीने का आदी था, जिसको लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा और परिजनों से झगड़ा करने लगा।

जानकारी के मुताबिक, झगड़े के दौरान आरोपी ने गैस सिलेंडर उतार लिया और घर को आग लगाने की धमकी देने लगा। जब उसके पिता बूटा सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गुस्से में एक ईंट उठा ली और उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने अपने पिता पर ईंट से कई वार किए, जिससे बूटा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना सुधार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A shocking incident in Punjab