You are currently viewing पंजाब में वकील पर कृपाण से जानलेवा हमला, बचाने आईं मां और पत्नी को भी किया घायल; महिला का हाथ तोड़ा

पंजाब में वकील पर कृपाण से जानलेवा हमला, बचाने आईं मां और पत्नी को भी किया घायल; महिला का हाथ तोड़ा

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले के समराला में मंगलवार सुबह एक वकील और उनके परिवार पर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कपिला कॉलोनी में एक पड़ोसी ने वकील पर कृपाण से हमला कर दिया। जब वकील की पत्नी और मां उन्हें बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोपी ने उन पर भी वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में वकील की पत्नी का हाथ टूट गया।

यह पूरी घटना सुबह करीब 9:40 बजे की है और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वकील कुलतार सिंह जैसे ही अपनी बाइक पर घर से निकले, उनके पड़ोसी बिल्लू ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। कुलतार की चीख सुनकर जब उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और मां शरणजीत कौर उन्हें बचाने दौड़ीं, तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा और दोनों पर ताबड़तोड़ वार किए।

इस हमले में वकील कुलतार के सिर पर गहरी चोट आई है, जिसमें दो टांके लगे हैं। उनकी मां शरणजीत कौर के कान के पास गहरा जख्म हुआ है, जिसमें 9 टांके लगे हैं। वहीं, पत्नी मनप्रीत कौर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और शरीर पर भी कई चोटें आई हैं। तीनों का इलाज समराला के सिविल अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

पीड़ित वकील कुलतार सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी बिल्लू पिछले कुछ दिनों से उनके घर के बाहर खड़ा होकर बेवजह गालियां दे रहा था। मोहल्ले के लोगों ने भी बताया कि आरोपी नशे का आदी है और पहले भी कई लोगों से विवाद कर चुका है।

समराला थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी बिल्लू के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A lawyer was attacked with a sword