You are currently viewing पंजाब में प्रेमी जोड़े का कारनामा: खरीदारी के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाया और आईफोन लेकर हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

पंजाब में प्रेमी जोड़े का कारनामा: खरीदारी के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाया और आईफोन लेकर हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

लुधियाना: शहर के सबसे पुराने और व्यस्त माता रानी चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ग्राहक बनकर आए एक प्रेमी जोड़े ने बड़ी चालाकी से दुकानदार की आंखों में धूल झोंकते हुए कीमती आईफोन पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े हुई चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित दुकानदार सोनू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम के समय वह अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी एक पगड़ीधारी युवक और एक युवती फोन खरीदने के बहाने दुकान के अंदर आए। उन्होंने सबसे पहले iPhone 13 Mini दिखाने की मांग की। दुकानदार ने जब उन्हें फोन दिखाया, तो वे उसे पसंद करने का नाटक करने लगे। अपनी योजना के मुताबिक, उन्होंने दुकानदार का ध्यान भटकाने के लिए तुरंत ही एंड्रॉयड फोन दिखाने की मांग कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही दुकानदार दूसरे काउंटर से एंड्रॉयड फोन निकालने के लिए मुड़ा, मौका पाते ही युवक ने काउंटर पर रखा आईफोन बड़ी फुर्ती से उठाया और अपनी जेब में डाल लिया।

मोबाइल उठा ते हुए सीसीटीवी में कैद - Dainik Bhaskar

बाद में आने का बहाना बनाकर निकले, 25 हजार का था फोन

जिस वक्त युवक फोन चोरी कर रहा था, उसके साथ आई महिला दुकानदार को लगातार बातों में उलझाए हुए थी। वह जानबूझकर पुराने (Used) फोन के बारे में सवाल पूछती रही ताकि दुकानदार का ध्यान काउंटर की तरफ न जाए। चोरी करने के बाद युवक ने महिला को इशारा किया और दोनों बड़े आराम से “बाद में आकर लेंगे” कहकर दुकान से बाहर निकल गए। उनके जाने के कुछ देर बाद जब सोनू ने काउंटर पर रखे फोनों की गिनती की, तो एक फोन कम मिला। जांच करने पर पता चला कि नीले रंग का iPhone 13 Mini (128 GB), जिसकी कीमत करीब 25,000 रुपये है, गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सच्चाई सामने आई। फिलहाल पुलिस को सूचित कर दिया गया है और मार्केट एसोसिएशन ने सभी दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

A couple in Punjab pulled off a daring stunt: they distracted a shopkeeper with conversation under the pretext of shopping