You are currently viewing पंजाब: रियल एस्टेट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

पंजाब: रियल एस्टेट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

लुधियाना: रियल एस्टेट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी हीरो रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल और सेल्स हेड निखिल जैन के खिलाफ लुधियाना में धोखाधड़ी का बड़ा मामला दर्ज किया गया है। कंपनी पर ‘हीरो होम्स’ प्रोजेक्ट में 4 फ्लैट्स के नाम पर करीब 2.40 करोड़ रुपए लेने और समय पर काम पूरा न करने का गंभीर आरोप है।

थाना सराभा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.40 करोड़ लिए, पर फ्लैट नहीं दिए: आरोप
लुधियाना के न्यू माधोपुरी निवासी फालिताश जैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने हीरो होम्स, लुधियाना प्रोजेक्ट में कंपनी से चार फ्लैट खरीदे थे। इन फ्लैट्स के लिए उन्होंने कंपनी के नई दिल्ली स्थित दफ्तर (ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट) में कुल 2 करोड़ 41 लाख 13 हजार 602 रुपए का भुगतान किया था, जिसकी सभी रसीदें उनके पास मौजूद हैं।

फालिताश जैन का आरोप है कि कंपनी ने उनसे पूरी रकम तो वसूल ली, लेकिन तय समय के भीतर फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने एक साजिश के तहत उनके साथ यह धोखाधड़ी की है।

शिकायत की, पर नहीं हुई सुनवाई
पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने फ्लैट्स का काम पूरा न होने पर कंपनी के डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल और सेल्स हेड निखिल जैन से कई बार संपर्क किया और शिकायत की, तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से उन्हें गंभीर मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि उनकी बड़ी रकम इस प्रोजेक्ट में फंसी हुई है।

पुलिस ने इन धाराओं में किया केस दर्ज
फालिताश जैन ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद थाना सराभा नगर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर सुनील कांत मुंजाल और सेल्स हेड निखिल जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A case has been filed against the director